लेटेस्ट न्यूज़

आज काशी में PM मोदी की मौजूदगी में गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान, राफेल-सुखोई से लेकर प्रचंड तक दिखाएंगे अपना शौर्य

भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर वाराणसी में आसमान में सैन्य शक्ति और हवाई करतबों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

PM Modi Varanasi Visit: भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर वाराणसी में आसमान में सैन्य शक्ति और हवाई करतबों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस खास कार्यक्रम में शामिल होंगे. ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर आयोजित इस एयर शो में तेजस, राफेल और सुखोई-30MKI जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे. इसके अलावा प्रचंड हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान और वायुसेना की विशेष प्रदर्शन टीमें भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए नमो घाट और शहर के अन्य इलाकों में विशेष तैयारियां की गई हैं. सुरक्षा के मद्देनजर वाराणसी को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटकर हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में आयोजित इस विशेष हवाई प्रदर्शन में दोपहर करीब 12 बजे तक शामिल होंगे. भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘विंग्स ओवर गंगा’ रखी गई है. तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत गुरुवार से हुई थी, जबकि विधान परिषद चुनाव के कारण शुक्रवार को हवाई प्रदर्शन नहीं हुआ. अब कार्यक्रम के दौरान काशी के आसमान में भारतीय वायुसेना के विमान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे. इस आयोजन को देखने के लिए लोगों में उत्साह है और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी की हैं.

यह भी पढ़ें- UP Special TET 2026: 3 नवंबर 2026 को होगी परीक्षा, 31 अक्टूबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

तेजस, राफेल और प्रचंड दिखाएंगे अपनी ताकत

इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के कई प्रमुख विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे. इनमें तेजस लड़ाकू विमान, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड, सुखोई-30MKI और राफेल शामिल हैं. इनके साथ परिवहन विमान भी हवाई प्रदर्शन का हिस्सा होंगे. अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के विमान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इनके जरिए तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी अपने करतब दिखाएंगी. इन प्रदर्शनों के जरिए दर्शकों को भारतीय वायुसेना की तकनीकी क्षमता और हवाई कौशल देखने का अवसर मिलेगा.

नमो घाट पर स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए नमो घाट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए पूरे शहर को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब-सेक्टर में बांटा है. सुरक्षा के लिए करीब 11,900 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमो घाट तक कई जगह स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. यहां ढोल-नगाड़े, डमरू दल का वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के जरिए स्वागत की तैयारी है. मार्ग पर ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के बीच पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा. प्रशासन का जोर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने पर है.

यह भी पढ़ें- UP MLC Election: यूपी में आगरा मंडल के 3 बूथों पर रद्द हुई वोटिंग, 26 अक्टूबर को फिर पड़ेंगे वोट, जानें आयोग के नए निर्देश

वाराणसी के बाद भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री

वाराणसी में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जाएंगे. वहां वह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नव स्थापित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे. इस तरह प्रधानमंत्री का दौरा वाराणसी में वायुसेना के हवाई प्रदर्शन से शुरू होकर भुवनेश्वर में वित्तीय और साइबर सुरक्षा से जुड़े संस्थानों के उद्घाटन तक रहेगा. वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और विशेष प्रदर्शन टीमों के जरिए सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा.