UPTak Baithak Logo

फरवरी की गुलाबी ठंड में बनारस घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो पढ़ लें ये खबर, सिर्फ 500 रुपये में हो रहा काशी दर्शन

काशी की नई तस्वीर दुनिया के पर्यटन के मानचित्र पर आने के बाद पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटकों के लिए नई योजना की शुरूआत करने जा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi News : काशी की नई तस्वीर दुनिया के पर्यटन के मानचित्र पर आने के बाद पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी सहूलियत के लिए काशी दर्शन सेवा शुरू करने जा रही है. इसके लिए योगी सरकार इलेक्ट्रिक एसी बस का संचालन करेगी, जो महज पांच सौ रुपये में पांच महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन कराएगी.