UPTak Baithak Logo

'जेन जी आंदोलन को पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट से मिली फंडिंग'... राजा भैया के बयान से मचा बवाल

रायबरेली में राजा भैया ने जेन जी (Gen Z) प्रदर्शन पर विवादित बयान देते हुए मिडिल ईस्ट और पाकिस्तान से फंडिंग का आरोप लगाया. उन्होंने शास्त्र के साथ शस्त्र धारण करने की बात कही.

ADVERTISEMENT

File Photo: Raja Bhaiya, Insta- rrpsraja
File Photo: Raja Bhaiya, Insta- rrpsraja
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक बयान तेजी से चर्चा में आ गया है. रायबरेली के ऊंचाहार में सपा से बागी होकर बीजेपी में आए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के आवास पर आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान राजा भैया ने दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन, 'जेन जी' (Gen Z) और सनातन संस्कृति को लेकर बयान दिया. राजा भैया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और सियासत गरमा गई है.