लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी के बॉयज हॉस्टल में हुई थी छात्रा के साथ जबरदस्ती... लड़की की मौत के बाद PM रिपोर्ट ने कहानी पलटी, अबॉर्शन वाली बात गलत!

Varanasi Crime News: वाराणसी नर्सिंग छात्रा मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के अनुसार मौत अबॉर्शन या दवा से नहीं बल्कि गंभीर अंदरूनी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से हुई. आरोपी समीर पर अब रेप की धारा भी जोड़ दी गई है.

ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News
social share
Google CTA

Varanasi Crime News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर 20 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में सबसे सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बॉयज हॉस्टल में जिस लड़की की बॉडी मिली थी उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है. इस रिपोर्ट ने अब तक कि लगाई जा रही सभी अटकलों को पूरी तरह से पलट दिया है.