लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में ममता हुई शर्मसार! 7 महीने के मासूम की हत्या कर मां ने रची बीमारी से मौत की कहानी... पति के शक से खुला राज

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News: मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने ही 7 महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या करने और शव को दफनाने का आरोप है. पति की शिकायत के बाद पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया.

social share
Google CTA

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से मातृत्व और इंसानी रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर (मुरली नगर) गांव में एक मां ने आपसी कलह और गृह क्लेश से तंग आकर अपने ही 7 महीने के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. गुनाह को छुपाने के लिए महिला ने बच्चे की बीमारी से मौत होने का नाटक रचा और उसे चुपचाप दफना भी दिया. हालांकि, पति के शक के बाद जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की, तो 8 जून 2026 को बच्चे के शव को कब्र से बाहर निकाला गया और आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.