लेटेस्ट न्यूज़

तिहाड़ जेल से जमानत पर छूटा सलीम वास्तिक, 25 साल तक पहचान छिपाकर रहा फरार... डासना धाम के महंत के साध वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

Salim Vastik Bail: दिल्ली के 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका सलीम वास्तिक जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आ गया है. रिहाई के बाद उसके सोशल मीडिया वीडियो और गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत से मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है.

social share
Google CTA

Salim Vastik Bail: दिल्ली के गोकुलपुरी में 13 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के 31 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान 10 जून 2026 को तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आ गया है. जेल से रिहा होने के तुरंत बाद सलीम वास्तिक के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कट्टरपंथियों को खुलेआम चुनौती देते हुए दिख रहा है. साथ ही वह गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर पहुंचा, जहां शिव शक्ति धाम के पीठाधीश्वर महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उसे अपना समर्थन देते हुए 'शेर' बताया है.