लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में कार्यक्रम से लौटते समय डॉ. अरविंद राजभर ने पीड़ित छेदू का जाना हाल, इलाज में मदद का दिया भरोसा

Ramnagar Barabanki news: बाराबंकी के रामनगर में सुभासपा कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित छेदू से मुलाकात की. उन्होंने आर्थिक सहायता दी और बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराने सहित हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News
social share
Google CTA

Ramnagar Barabanki news: जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर क्षेत्र के भवानी पैलेस में शुक्रवार को आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित छेदू पुत्र रामप्रसाद से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित का हाल-चाल जाना और इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.