कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के ईको गार्डन पहुंचते ही बदल गया पूरा माहौल...
ADVERTISEMENT
Eco Garden protest Lucknow: लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी टीम के साथ पहुंचे. हाथ में संविधान लेकर पहुंचे अभिजीत का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.
Eco Garden protest Lucknow: लखनऊ के ईको गार्डन में इस समय बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी टीम और समर्थकों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, जिससे वहां का माहौल अचानक चर्चा का केंद्र बन गया. अभिजीत दीपके के पहुंचने पर समर्थकों की भारी भीड़ उनके स्वागत के लिए जुट गई. इस दौरान वे हाथ में भारत का संविधान लिए नजर आए और समर्थकों के बीच आगे बढ़ते रहे. प्रदर्शन स्थल पर पहले से मौजूद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे.
