लेटेस्ट न्यूज़

हर घर जल योजना की खुली पोल! महोबा के गांव में पाइपलाइन और टंकी शोपीस बनी...लोग आज भी पानी के लिए परेशान

ADVERTISEMENT

UP Water Crisis: महोबा के मुहरा गांव में सरकारी योजनाओं के बावजूद गंभीर जल संकट बना हुआ है. करोड़ों रुपये की टंकी और पाइपलाइन होने के बावजूद ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा.

social share
Google CTA

UP Water Crisis: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के मुहरा गांव से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी योजनाओं के बावजूद लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है. जिला मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का कहना है कि यहां पानी की कमी के कारण लड़कों की शादी तक नहीं हो पा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 40–50 सालों से गांव में जल संकट की समस्या बनी हुई है और कई घरों में दो से तीन युवक शादी योग्य उम्र तक पहुंचने के बावजूद विवाह नहीं कर पा रहे हैं.