शिव कुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा...पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में सामने आई पूरी साजिश की कहानी
ADVERTISEMENT
Saharanpur Murder Case: सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद लव मैरिज से जुड़े विवाद में आकांक्षा के पति शिव कुमार की हत्या कर दी गई. आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने नाराजगी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया.
Saharanpur Murder Case: आकांक्षा और उनके पति शिव कुमार की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. बताया जा रहा है कि आकांक्षा अपने पति शिव कुमार के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा देने सहारनपुर गई थीं, लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद ही दोनों पर हमला हुआ और शिव कुमार की हत्या कर दी गई. इस घटना के पीछे आरोप उनके ही सगे रिश्तेदारों पर लगाया गया है, जिन्होंने लव मैरिज से नाराज होकर इस वारदात की साजिश रची. यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इसमें प्रेम, पारिवारिक विरोध और हत्या जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं.
