मुद्दा भटकाने आए हैं तो... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके के आने से भड़के टीचर्स ने कैमरे पर आकर सुना दिया
Lucknow Eco Garden Protest: लखनऊ के इको गार्डन में स्कोर कार्ड जारी करने की मांग को लेकर हजारों अभ्यर्थी और शिक्षक आमरण अनशन पर बैठे हैं. आंदोलन के बीच अभिजीत दीपके की एंट्री पर विवाद खड़ा हो गया. जबकि छात्रों ने अपनी मांगों पर डटे रहने का ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

Lucknow Eco Garden Protest
Lucknow Eco Garden Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का इको गार्डन एक बार फिर प्रतियोगी छात्रों और युवाओं की हुंकार से गूंज उठा है. विभिन्न सरकारी भर्तियों में स्कोर कार्ड जारी करने की मांग को लेकर हजारों छात्र और कई प्रतिष्ठित शिक्षक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. लेकिन इस छात्र आंदोलन के बीच उस वक्त सियासी ड्रामा देखने को मिला जब कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके अचानक छात्रों के बीच पहुंचे. हालांकि वह आंदोलनकारी शिक्षकों और विवेक सर के मुख्य मंच से अलग हटकर बैठ गए और करीब आधा घंटा गुजारने के बाद वहां से चले गए. इस पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे शिक्षकों और अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. शिक्षकों ने कहा कि हम यहां छात्रों के हक की लड़ाई लड़ने आए हैं, कोई राजनीतिक दिखावा या मुद्दा भटकाने नहीं.
