शिक्षा माफियाओं के लिए फांसी... 'योगी जी 2' बनकर छात्रों के प्रोटेस्ट में पहुंचे अवधेश साहनी, पेपर लीक को लेकर उठाई बड़ी मांग
देवरिया के अवधदेश कुमार साहनी उर्फ 'योगी जी टू' मुख्यमंत्री के पहनावे और आवाज में लखनऊ के इको गार्डन पहुंचे. पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अध्यादेश लाने की मांग की.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath Doppelganger in Lucknow
CM Yogi Adityanath Doppelganger in Lucknow: लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे छात्रों के बड़े प्रदर्शन के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला. धरना स्थल पर देश और प्रदेश से आए छात्र-छात्राओं के बीच एक युवक बिल्कुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा, पहनावे और उन्हीं की तरह सांस्कृतिक हिंदी भाषा में बात करता नजर आया. यूपी Tak की टीम ने जब इस युवक से बात की, तो उसने अपना नाम अवधेश कुमार साहनी उर्फ 'योगी जी टू' बताया. अवधेश कुमार साहनी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार क्षेत्र के चूरिया ग्राम सभा के निवासी हैं और खुद को महाराज गुरा निषाद का वंशज बताते हैं. अवधेश कुमार साहनी ने बताया कि वह पेपर लीक के मामले को लेकर छात्रों के अंदर पनपे असंतोष और उनके दुख-दर्द को उठाने के लिए इको गार्डन पहुंचे हैं.
