लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य इलाके बजरडीहा में 5 युवकों ने तोड़े 80 CCTV कैमरे, कौन थे ये लड़के?

Varanasi News: वाराणसी के बजरडीहा में नशे में धुत 5 युवकों ने देर रात 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए. घटना सीसीटीवी में कैद हुई, एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान हो चुकी है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi News: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाके बजरडीहा में शनिवार रात एक बड़ी घटना सामने आई. बजरडीहा के जीवधीपुर मोहल्ले में करीब 80 सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया, जिससे क्षेत्र में अशांति और भय का माहौल बन गया है. आरोप है कि शराब के नशे में धुत 5 युवकों ने लाठी-डंडों से मोहल्ले में लगे कैमरों को तोड़ा और कुछ कैमरे उखाड़ कर चुरा ले गए. पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है.