लेटेस्ट न्यूज़

सगे भाई अजय यादव के साथ सिपाही रविंद्र यादव, छोटे लाल और अमन की हो गई मौत, हरे बांस में झंडा लगाना बना वजह

Ghazipur high voltage shock accident: गाजीपुर में पूजा के दौरान हाई वोल्टेज तार से झंडा टकराने पर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल. यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल.

ADVERTISEMENT

Ghazipur high voltage shock accident
Ghazipur high voltage shock accident
social share
Google CTA

Ghazipur high voltage shock accident: गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर बांध का पूरा गांव बुधवार सुबह उस वक्त मातम में डूब गया, जब एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुए हादसे ने चार लोगों की जान ले ली. सुबह करीब 6:30 बजे गांव में काशी दास बाबा की पूजा के लिए झंडा लगाया जा रहा था. झंडा लगाते समय वह हाई वोल्टेज बिजली की तारों से टकरा गया, जिससे करंट पूरे समूह में फैल गया. हादसे में सात लोग झुलस गए.