55 लाख की 2 बाइक... थाईलैंड की अपसॉर्न ने शादी के बाद इरफान पर लुटाई थी दौलत, कहानी में हैं कई ट्विस्ट!
Kanpur News: थाईलैंड की महिला अपसॉर्न ने कानपुर के कारोबारी इरफान पर धोखा देने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और करीब 55 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि इरफान के परिवार ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News: थाईलैंड निवासी महिला अपसॉर्न अब शायद अपनी किस्मत को ही कोस रही होगी. उसने कानपुर के कारोबारी इरफान से चले इश्क के बाद शादी की थी. अपसॉर्न के मन में सवाल तैर रहा कि आखिर उससे ऐसा कौन सा गुनाह हो गया कि इरफान ने उसे धोखा दिया. जब वो कानपुर आई तब उसके हाथ में शादी की तस्वीरें और आंखों में आंसु थे.
