लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद : कार के अंदर वर्दीवाले के साथ अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती, अंदर का नजारा देख हैरान रह गए लोग

Ghaziabad News :  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो गाजियाबाद के विजयनगर थाना इलाके की है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में नशे में धुत एक वर्दीधारी और अर्धनग्न युवती बेसुध हालत में मिले.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
Google CTA

Ghaziabad News :  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो गाजियाबाद के विजयनगर थाना इलाके की है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में नशे में धुत एक वर्दीधारी और अर्धनग्न युवती बेसुध हालत में मिले. इस दृश्य को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी. 

डिवाइडर से टकराई गाड़ी तो नजारा देख हैरान रह गए लोग

जानकारी के अनुसार, पुलिस की वर्दी में ड्राइविंग कर रहे शख्स ने अपनी कार को डिवाडर में ठोक दिया था. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जब कार के अंदर झांका, तो उन्होंने देखा कि ड्राइविंग सीट पर बैठा वर्दीधारी शख्स शराब के नशे में धुत था और गाड़ी चलाने की हालत में नहीं था. पीछे की सीट पर बैठी एक अर्धनग्न युवती भी शराब के नशे में बेसुध थी.  भीड़ के आने से पहले युवती कार के बाहर हाइवे किनारे बेसुध पड़ी हुई थी. जब लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो गिरते-पड़ते युवती ने कार के अंदर जाकर कपड़े पहने और फिर गाली-गलौज करने लगी. इसके बाद, वह भड़कती हुई बाहर निकली और लोगों को वीडियो बनाने से रोकने लगी.

पुलिस ने दी ये जानकारी

वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद   गाजियाबाद पुलिस उपायुक्त (नगर) राजेश कुमार ने बताया कि, 'सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में एक गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी है, जिसमें एक वर्दीधारी बेशुध अवस्था में नशे की हालत में है.  गाड़ी के पास ही एक महिला भी बेसुध और नशे की हालत में है। इस वीडियो में प्रदर्शित गाड़ी नंबर के आधार पर उक्त गाड़ी की तलाश और अन्य आवश्यक कार्रवाई थाना विजयनगर पुलिस कर रही है.'