80 साल के मेवालाल ने 75 साल की फूलमती को लोक अदालत में पहनाई जयमाला, पत्नी ने 2025 में क्यों दर्ज कराया था मुकदमा?
बाराबंकी की राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने कानूनी कार्रवाई के बीच सबका ध्यान खींच लिया. मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 80 साल के मेवालाल और 75 साल की फूलमती करीब एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे.
ADVERTISEMENT

Barabanki Mevalal and Phoolmati News
Barabanki Mevalal and Phoolmati News: बाराबंकी की राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने कानूनी कार्रवाई के बीच सबका ध्यान खींच लिया. मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 80 साल के मेवालाल और 75 साल की फूलमती करीब एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे. छोटी-छोटी बातों से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि फूलमती ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और गुजारा भत्ते की मांग की. यहां तक की इस दौरान दोनों के बीच बोलचाल तक नही होती थी लेकिन राष्ट्रीय लोक अदालत में मामला आपसी सहमति से सुलझा और दोनों फिर साथ आ गए.

