आजमगढ़ में दरोगा संतोष यादव और खुद को BJP नेता कहने वाला शख्स आए आमने-सामने! खूब हई बहसबाजी, पुलिस ने बताया पूरा मामला
आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में तैनात दरोगा संतोष सिंह यादव से जुड़े एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दरोगा पर दबंगई और गुंडई करने जैसे गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT

Azamgarh Sub inspector Santosh Singh Yadav News (Photo Enhanced By AI)
Azamgarh Sub inspector Santosh Singh Yadav News: आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में तैनात दरोगा संतोष सिंह यादव से जुड़े एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दरोगा पर दबंगई और गुंडई करने जैसे गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है. वीडियो में वह खुद को भाजपा का जिला मंत्री और ध्रुव सिंह की टीम का सदस्य बताता है. दावा किया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी से एक कार में धक्का लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे अलग-अलग दावों के साथ शेयर कर रहे हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं.

