लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में ये क्या हो रहा? अब पुलिस पर लगा फिरोज की स्कूटी में तमंचा रखने का आरोप, जानिए

मेरठ पुलिस पर हालिया लगे आरोपों की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि एक और ऐसा ही मामला सामने आने से पुलिस की फिर फजियत हो रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Meerut News: मेरठ पुलिस बीते दिनों खरखोदा थाना क्षेत्र के एक शिक्षक की बाइक में तमंचा रखना के आरोप में चर्चा में आई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब एक बार फिर पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है. दरसअल, किठौर थाना क्षेत्र के राधना के रहने वाले एक प्लंबर ने आरोप लगाया है कि रात में पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और उसकी स्कूटी में तमंचा रख दिया. इसके बाद पुलिस वाले स्कूटी को लेकर थाने चले गए और फिर 50 हजार रुपये देने पर उसे छोड़ा गया. वहीं, इस मामले में पुलिस ने तमंचे को स्कूटी में रखने की बात का खंडन किया है.