लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: शख्स ने भाई और पत्नी को फोन कर स्टेशन से रिसीव करने की कही बात, फिर आई दर्दनाक खबर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक व्यक्ति के घर पत्नी, बच्चे और परिवार उसके आने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक व्यक्ति के घर पत्नी, बच्चे और परिवार उसके आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन बच्चों को क्या पता था कि उनका (Banda News) पिता हमेशा के लिए उनसे जुदा हो जाएंगे. कहते हैं कि किसी की ज़िंदगी का कोई ठिकाना नहीं. उसी क्रम में एक व्यक्ति ने घर पहुंचने से पहले रास्ते मे ही दम तोड़ दिया. उसने ट्रेन से अपने पत्नी, बच्चों और भाई को फोन करके बताया कि वह मुंबई से लौट रहा है, कुछ देर बाद स्टेशन पहुंच जाएगा. किसी को भेजकर रिसीव करा लेना, लेकिन…..एक झटके में ट्रेन में बैठा सख्स मौत के मुंह मे समा गया. बताते हैं कि ट्रेन में उसकी अचानक बिगड़ी, आसपास के यात्री कुछ समझ पाते कि तब तक वह ट्रेन की फर्श में अचेत होकर गिर पड़ा.