लेटेस्ट न्यूज़

चंदौली: सुबह 6 बजे लोअर-टीशर्ट पहनकर सड़क पर उतर गए डीएम, फिर जो हुआ, हैरान रह जाएंगे

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सुबह-सुबह अचानक जिलाधिकारी पहुंच गए और खराब सड़कों की जांच करने लगे. दरअसल,…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सुबह-सुबह अचानक जिलाधिकारी पहुंच गए और खराब सड़कों की जांच करने लगे. दरअसल, मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई, जब चंदौली के डीएम निखिल टी फुंडे लोअर और टीशर्ट पहन कर सड़क पर उतर गए. इस दौरान वह नगर पालिका परिषद की खराब सड़कों का जायजा लेने लगे. 

इस दौरान जिलाधिकारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाली कई खराब और जर्जर सड़कों का जायजा लिया. इस दौरान जिलाधिकारी ने  इलाके के लोगों से बातचीत की और उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द सड़कों को सही करवाया जाएगा.  

फौरन पहुंच गए नगर निगम के कर्मचारी

मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही नगर पालिका कर्मियों को डीएम के निरीक्षण की सूचना मिली, हड़कंप मच गया. पालिका के सफाई कर्मी से लेकर पालिका अधिकारी फौरन मौके पर पहुंच गए.  इस दौरान डीएम सफाई व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने लगे.  

बता दें कि जब स्थानीय लोगों ने देखा कि उनके जिले के जिलाधिकारी लोअर-टीशर्ट में ही औचक निरीक्षण करने सुबह-सुबह पहुंच गए हैं तो उनको भी काफी हैरानी हुई. डीएम के इस कार्य की नगर वासियों में भी खूब चर्चा हुई. डीएम के लोअर और टीशर्ट पहनकर निरीक्षण करने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. 

काफी समय से डीएम को मिल रही थी शिकायतें

मिली जानकारी के मुताबिक,  चंदौली जिले की पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की कई सड़कें काफी खराब स्थिति में है. इसकी शिकायत डीएम को काफी समय से मिल रही थी. बता दें की डीएम सुबह करीब 6 बजे ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पहुंच गए और उन्होंने तकरीबन आधा दर्जन सड़कों का निरीक्षण किया. डीएम ने इस दौरान साफ-सफाई क़ी व्यवस्था का भी जायजा लिया.

डीएम ने ये कहा

इस मामले में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने बताया, “ नगर में सड़कों और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान जहां भी कमियां पाई गई, वहां के लिए निर्देश दिए गए. इसके साथ ही गंदगी करने और सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के भी आदेश दिए गए हैं.”