लेटेस्ट न्यूज़

ऑटो में रखे मिठाई के बैग में मिला नवजात, वहां पहुंचकर किन्नरों ने जो किया, आप भी मुस्करा उठेंगे

Chandauli News:  पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां पर किसी ने अपने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Chandauli News:  पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां पर किसी ने अपने नवजात बच्चे को ऑटो में छोड़ दिया. अब एक किन्नर ने गुजारिश की है कि नवजात बच्चे को उसे दे दिया जाए और वह उसकी सारी जिम्मेदारी उठाएंगी. किन्नर का कहना है कि वह उसे पढ़ा लिखा कर एक योग्य अफसर बनाएगी. फिलहाल पुलिस ने इस लावारिस नवजात बच्चे को चाइल्डलाइन के माध्यम से शिशु गृह को सौंप दिया है.

ऑटो में मिला मासूम

दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली से सामने आया है. शनिवार की देर रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद एक ऑटो में नवजात लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिला था. मासूम को एक मिठाई के बैग में रखकर किसी ने ऑटो की पिछली सीट पर छोड़ दिया था.

ऑटो चालक ने देखा रह गया सन्न

मिली जानकारी के मुताबिक, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर राजू नाम के ऑटो चालक ने पहले सवारी को छोड़ा और फिर वह दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचा. उसने ऑटो को खड़ा किया और चाय पीने चला गया. राजू जब चाय पीकर वापस अपने ऑटो के पास लौटा तो उसने देखा कि उसके ऑटो की पिछली सीट पर एक मिठाई का बैग पड़ा हुआ है. जब उसने बैग को खोला तो वह सन्न रह गया. दरअसल बैग के अंदर तौलिए में लिपटा मासूम बच्चा था.

किन्नर समाज के लोग नवजात को लेकर पुलिस के पास पहुंचे

मिली जानकारी के मुताबिक, ऑटो में एक नवजात बच्चे के मिलने की खबर आस-पास फैल गई. चालक ने इसकी जानकारी अपने जानने वाले किन्नरों को भी दे दी. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. किन्नर समुदाय के लोग भी स्टेशन परिसर में आ गए. बताया जा रहा है कि किन्नर समुदाय के साथ मिलकर कुछ लोग नवजात को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस बच्चे को चाइल्डलाइन के माध्यम से शिशु गृह को सौंप दिया.

किन्नर ने की मासूम को अपनाने की बात

इसी बीच  जोया नाम की एक किन्नर ने इस नवजात मासूम को अपनाने की बात भी कही. उसने कहा कि वह इस मासूम को पाल पोस कर पढ़ाएगी-लिखाएगी और एक बड़ा अधिकारी बनाएंगी. उसने कहा कि इस मासूम की सारी जिम्मेदारी वह उठाने के लिए तैयार है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

इस मामले पर जानकारी देते हुए मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडे ने बताया, “तकरीबन आधी रात के वक्त कुछ किन्नर समाज के लोग एक नवजात बच्चे को लेकर आए थे, जिसे किसी ने स्टेशन के पास एक ऑटो में लावारिस छोड़ दिया था. इस संदर्भ में  कानूनी कार्रवाई करते हुए इस लावारिस नवजात बच्चे को चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया है.