सहारनपुर में शादी के 14 साल बाद पति ने मायके में रह रही पत्नी को मार डाला, छोटे-छोटे 4 बच्चों का अब क्या होगा?
Saharanpur Woman Murder: सहारनपुर के छुटमलपुर में मायके आई 35 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
सहारनपुर में छुटमलपुर कस्बे की हरिजन कॉलोनी में 35 साल की महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान मीनू पत्नी सनी सैनी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप महिला के पति पर सामने आया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
