कान काटा और फिर गला रेतकर कर दी हत्या..., सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी पूनम मित्तल का हुआ मर्डर, कमरे में मिठाई और 2 ग्लास पानी से बढा सस्पेंस!
Saharanpur murder case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नकुड़ थाना क्षेत्र के अंबेहटा कस्बे में एक कारोबारी की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई और कान भी काट दिए गए.
ADVERTISEMENT

पूनम मित्तल, मृतका (फाइल फोटो)
Saharanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नकुड़ थाना क्षेत्र के अंबेहटा कस्बे में एक कारोबारी की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई और कान भी काट दिए गए. महिला का शव घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने छह टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है.
