लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Teachers Protest: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रायबरेली के शिक्षकों में बढ़ी बेचैनी, टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ गरजे शिक्षक

TET Protest Raebareli: रायबरेली में सैकड़ों शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर सरकार को ज्ञापन सौंपा. उनका कहना है कि टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर बाद में बने नियम थोपना प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है.

ADVERTISEMENT

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रायबरेली के शिक्षकों में बढ़ी बेचैनी, टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ गरजे शिक्षक
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रायबरेली के शिक्षकों में बढ़ी बेचैनी, टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ गरजे शिक्षक
social share
google news

Raebareli News: बिना टेट पास शिक्षकों पर जबरन थोपी जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में गुरुवार को शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर विकास भवन में एकत्र हुए सैकड़ों शिक्षकों ने 'गो बैक टेट' के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया.