Raebareli News: सावन का पहला सोमवार, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शिवमय हुई रायबरेली, जगमोहनेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Raebareli Jagmohneshwar Temple News: सावन के पहले सोमवार पर रायबरेली के प्रमुख शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जगमोहनेश्वर मंदिर और पहलवान वीर बाबा मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा शहर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से शिवमय नजर आया.
ADVERTISEMENT

सावन का पहला सोमवार, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शिवमय हुई रायबरेली, जगमोहनेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Raebareli Jagmohneshwar Temple News: सावन के पहले सोमवार पर समूचा रायबरेली जिला भोलेबाबा के रंग में पूरी तरह रंग चुका है. चारों तरफ बस एक ही गूंज है—‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’.क्या बूढ़े, क्या बच्चे और क्या जवान, हर कोई शिवभक्ति के खुमार में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आ रहा है. कंधों पर सजी खूबसूरत कांवड़ और दिल में उमड़ता आस्था का अगाध समंदर, इस पावन सोमवार को रायबरेली की सड़कों पर नजारा वाकई अलौकिक और विहंगम दिखा.
