Raebareli Police: हरचंदपुर थाने से 2 चोर फरार, SHO पर गिरी गाज, SP रवि कुमार का बड़ा एक्शन
Raebareli Ravi Kumar SP News: रायबरेली के हरचंदपुर थाने से पुलिस हिरासत में रखे गए दो शातिर चोर फरार हो गए, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने पर SP रवि कुमार ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Ravi Kumar SP News: यूपी पुलिस की मुस्तैदी पर एक बार फिर सवालों के घेरे में है. रायबरेली के हरचंदपुर थाने से पुलिस अभिरक्षा के बीच से दो शातिर चोरों के रफूचक्कर होने से महकमे में हड़कंप मच गया है. मामला केवल चोरों के भागने का नहीं, बल्कि थाने के भीतर चल रहे 'खेल' का भी है. इस बड़ी लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.