Raebareli Weather Update: रायबरेली में बारिश और बिजली की बेरुखी से धान की फसल पर मंडराया संकट, खेतों में पड़ी दरारें
Raebareli Weather 29 july 2026: खेतों में दरारें पड़ गई हैं, रोपी गई फसल सूखने लगी है और तैयार बेहन रोपाई का इंतजार कर रही है. अघोषित बिजली कटौती से सिंचाई ठप है. किसान प्रशासन से तत्काल निर्बाध बिजली आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में बारिश और बिजली की बेरुखी से धान की फसल पर मंडराया संकट, खेतों में पड़ी दरारें
Raebareli News: जिले में बारिश न होने और बिजली की चरमराती व्यवस्था के कारण धान की खेती पर गहरा संकट मंडराने लगा है. पानी और पर्याप्त बिजली के अभाव में खेतों की नमी पूरी तरह गायब हो चुकी है, जिससे जमीनों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगी हैं.
