लेटेस्ट न्यूज़

जंतर मंतर पर छात्रों की मदद करने वाले मोहम्मद जुनैद ने अखिलेश यादव से की मुलाकात और फिर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद ने अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है.

ADVERTISEMENT

Mohammad Junaid and Akhilesh Yadav Meeting
Mohammad Junaid and Akhilesh Yadav Meeting
social share
Google CTA

Mohammad Junaid and Akhilesh Yadav Meeting: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद ने अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद जुनैद ने अपने Instagram अकाउंट पर अखिलेश यादव के साथ एक वीडियो साझा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ उन्होंने एक भावनात्मक संदेश भी लिखा, जिसके बाद यह मुलाकात राजनीतिक और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का विषय बन गई.