पति, सास-ससुर सब पड़े बीमार..., कानपुर की ज्योति चाय में केमिकल मिलाती थी? हिडन कैमरे की रिकॉर्डिंग ने खोल दिया पूरा राज!
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति का दावा है कि पत्नी चाय में कोई केमिकल पदार्थ मिलाकर उसे, उसके माता-पिता को धीरे-धीरे जहर देने की कोशिश कर रही थी. शक होने पर उसने घर और किचन में हिडन कैमरे लगवाए.
ADVERTISEMENT

Kanpur Hidden Camera Case
Kanpur Hidden Camera Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति का दावा है कि पत्नी चाय में कोई केमिकल पदार्थ मिलाकर उसे, उसके माता-पिता को धीरे-धीरे जहर देने की कोशिश कर रही थी. शक होने पर उसने घर और किचन में हिडन कैमरे लगवाए. रिकॉर्डिंग देखने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.
