आगरा में मौत से पहले महिला ने बनाया डेढ़ मिनट का वीडियो, पति, सास-ससुर ने उसके साथ क्या किया था?
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला की मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले अपने मोबाइल से करीब डेढ़ मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और अपनी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया.
ADVERTISEMENT

Agra Woman Death News
Agra Woman Death News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला की मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले अपने मोबाइल से करीब डेढ़ मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और अपनी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया. वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसने उसे अपने पति और मायके पक्ष के लोगों को भेज दिया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला ने दो दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष किया, लेकिन सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
