एडमिशन नहीं मिला तो स्टूडेंट ने IIT कानपुर की वेबसाइट को किया हैक, अब संस्थान देगा स्किल्स साबित करने का मौका
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर में B.Tech साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम में एडमिशन न मिलने के बाद एक छात्र ने तौर पर संस्थान की वेबसाइट हैक कर उस पर एक संदेश छोड़ दिया. मैसेज में लिखा था, 'साइट हैक हो गई है, मुझे बस एक निष्पक्ष मौका चाहिए.'
ADVERTISEMENT

IIT Kanpur Website Hack News (Photo: AI)
IIT Kanpur Website Hack News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर में B.Tech साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम में एडमिशन न मिलने के बाद एक छात्र ने तौर पर संस्थान की वेबसाइट हैक कर उस पर एक संदेश छोड़ दिया. मैसेज में लिखा था, 'साइट हैक हो गई है, मुझे बस एक निष्पक्ष मौका चाहिए.' छात्र का दावा है कि उसका उद्देश्य वेबसाइट को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स दिखाकर खुद को साबित करना था. मामले के सामने आने के बाद IIT कानपुर ने पहले एफआईआर पर विचार किया, लेकिन बाद में छात्र को उसकी क्षमता साबित करने का अवसर देने का फैसला किया.
