लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Weather News: मानसून की बेरुखी से रायबरेली के किसान बेहाल, धान बचाने को महंगी सिंचाई का सहारा

Raebareli Monsoon Delay: रायबरेली में मानसून की बेरुखी ने धान किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बारिश नहीं होने से खेत सूख रहे हैं और फसल बचाने के लिए किसान महंगे डीजल पंपों से सिंचाई करने को मजबूर हैं. बिजली की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती लागत ने किसानों की चिंता और गहरा दी है.

ADVERTISEMENT

मानसून की बेरुखी से रायबरेली के किसान बेहाल, धान बचाने को महंगी सिंचाई का सहारा
मानसून की बेरुखी से रायबरेली के किसान बेहाल, धान बचाने को महंगी सिंचाई का सहारा
social share
Google CTA

Raebareli Monsoon Delay: आसमान में बादलों की बेरुखी और सूरज के तीखे तेवरों ने रायबरेली के अन्नदाताओं की रातों की नींद उड़ा दी है. अषाढ़ के महीने में भी जब आसमान से बूंदें टपकनी चाहिए थीं, तब उमस भरी गर्मी पसीने छुड़ा रही है. हालत यह है कि मानसून की इस दगाबाज़ी के चलते जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली धान की फसल खेतों में ही दम तोड़ने की कगार पर पहुंच गई है.अब फसल को बचाने के लिए किसानों को अपनी जेब ढीली कर 'महंगे पानी' का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खेती का बजट पूरी तरह चरमरा गया है.