ऐसा दंड मिले कि आने वाली पीढ़ियां कांप उठें... राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के रवि किशन, कहा-मस्जिद और गुरुद्वारे में भी न हो ऐसा घिनौना काम
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सांसद रवि किशन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महापाप बताया. उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की और कहा कि धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है.
ADVERTISEMENT

Ravi Kishan
Ravi Kishan: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले ने करोड़ों सनातनियों और रामभक्तों के दिलों को गहरी ठेस पहुंचाई है. इस घटना को लेकर देश के हिंदू समाज, पुजारियों और संतों में भयंकर आक्रोश है. इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 जुलाई को आयोजित 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन भी पहुंचे. इस दौरान जब उनसे राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे महापाप बताया. उन्होंने मांग की है कि इस घिनौने अपराध में शामिल पापियों को साल 2026 में ऐसी ऐतिहासिक और कठोर सजा दी जाए.
