जेल में जन्मी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी जन्माष्टमी पर इस रुप में आई नजर, मेरठ जेल में दिखा खास नजारा
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई और पूजा-अर्चना के साथ भजन, प्रसाद वितरण समेत कई कार्यक्रम हुए.
ADVERTISEMENT

Meerut Jail Muskan News
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई और पूजा-अर्चना के साथ भजन, प्रसाद वितरण समेत कई कार्यक्रम हुए. इस दौरान महिला बंदियों के साथ रह रहे चार छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण की पोशाक पहनाई गई. इनमें ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ से चर्चा में आई बंदी मुस्कान की आठ माह की बेटी भी शामिल रही, जिसे राधा के रूप में तैयार किया गया.

