जंतर-मंतर कांड पर घिरे स्वतंत्र भारद्वाज ने लिया यू टर्न, पहले निशु के पापा पर हमले की बात मानी, अब दी ये बड़ी सफाई
ADVERTISEMENT
Swatantra Bhardwaj Viral Video: जंतर-मंतर NEET पेपर लीक आंदोलन में मारपीट के आरोपों से घिरे हिंदूवादी एक्टिविस्ट स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.
Swatantra Bhardwaj Viral Video: जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक आंदोलन में शामिल हुई एक लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाले हिंदूवादी एक्टिविस्ट स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल पॉडकास्ट वीडियो में स्वतंत्र हंसते हुए सिर फोड़ने की बात कबूल की है और कुछ नेताओं के साथ अपने संबंधों का जिक्र भी किया है. वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. विवाद बढ़ने पर स्वतंत्र भारद्वाज ने सामने आकर अपनी सफाई दी है और खुद को निर्दोष बताते हुए इसे अपने खिलाफ एक साजिश बताया है.

