लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: छोटी अयोध्या करनैलगंज में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, भक्ति में सराबोर होगा नगर

Gonda Jagannath Rath Yatra 2026: गोंडा के करनैलगंज में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा भक्ति और उत्साह के साथ निकलेगी. सुसज्जित रथों पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नगर भ्रमण करेंगे. हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भजन-कीर्तन, महाआरती और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबेगा.

ADVERTISEMENT

छोटी अयोध्या करनैलगंज में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, भक्ति में सराबोर होगा नगर
छोटी अयोध्या करनैलगंज में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, भक्ति में सराबोर होगा नगर
social share
Google CTA

Gonda News: छोटी अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध करनैलगंज नगर में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. गुरुवार 16 जुलाई को सायं 4:30 बजे नगर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा सहित अन्य विग्रहों को आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथों पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पौराणिक सकरौरा घाट पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी की विधि-विधान से महाआरती, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. इसके बाद सभी विग्रह पुनः अपने-अपने मंदिरों में विराजमान किए जाएंगे.