Amethi News: भर्ती में नहीं होगी कोई लापरवाही, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व पारदर्शी चयन के दिए सख्त निर्देश
Amethi Home Guard Recruitment: अमेठी में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने भर्ती को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए. अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखने के आदेश भी दिए.
ADVERTISEMENT

भर्ती में नहीं होगी कोई लापरवाही, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व पारदर्शी चयन के दिए सख्त निर्देश
Amethi News: नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में चल रही होमगार्ड भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DVPST) प्रक्रिया का बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भर्ती केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
