आगरा में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर को घसीटने पर बोले RPF के सीनियर DSC- जवान ड्यूटी कर रहे थे, फिर क्या हुआ कि भड़क गए?
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और डिप्टी स्टेशन अधीक्षक विवाद मामले में सीनियर डीएससी राज मोहन पिचाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मारपीट स्वीकार्य नहीं है, लेकिन घटना के समय आरपीएफ जवान नियमों के तहत ड्यूटी कर रहे थे. मामले की निष्पक्ष जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Agra Cantt Station Clash News
उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में सीनियर डिवीजन कमांडेंट (DSC) RPF राज मोहन पिचाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेलवे स्टेशन की घटना पर उन्होंने साफ कहा कि मारपीट किसी भी हालत में सही नहीं है. मगर जिस समय यह घटना हुई उस वक्त आरपीएफ के जवान अपनी ड्यूटी पूरी तरह नियमों के अनुसार निभा रहे थे. यह सोचने की बात है कि फिर ऐसा क्या हुआ जिससे वे प्रवोक हो गए?
