Raebareli District Hospital: रायबरेली जिला अस्पताल हुआ स्मार्ट, लाउडस्पीकर बताएगा डॉक्टर कहां बैठते हैं और दवा कहां मिलेगी
Raebareli News: रायबरेली जिला अस्पताल अब हाईटेक हो गया है. मरीजों को भटकने से बचाने के लिए परिसर में 'पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम' शुरू किया गया है. अब लाउडस्पीकर के जरिए डॉक्टरों की उपलब्धता, दवा काउंटर और जांच केंद्रों की जानकारी मिलेगी. सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि इससे मरीजों का समय बचेगा और सुविधा बढ़ेगी.
ADVERTISEMENT

Raebareli Hospital News
Raebareli News: जिला अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है. अब अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के कक्ष, ओपीडी, दवा काउंटर और जांच केंद्र खोजने के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुविधा के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट (PA) सिस्टम शुरू करने जा रहा है, जिसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है.
