UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में कोचिंग सेंटर सील करने वालों के दफ्तर पहुंच गए सपा नेता, जांच के बाद खुली पीडीए कार्यालय की पोल

ADVERTISEMENT

प्रयागराज विकास प्राधिकरण कार्यालय में समाजवादी पार्टी नेताओं ने फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. सपा का दावा है कि कई उपकरण खराब हालत में मिले, जबकि तीन कोचिंग संस्थानों को सील करने के बाद अब अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है.

social share
google news

Prayagraj News: प्रयागराज में अग्नि सुरक्षा को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के विधायक और नेताओं का एक दल प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की और प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के सामने कई आपत्तियां दर्ज कराईं . इस पूरे मामले की शुरुआत उस समय हुई जब सपा सांसद अक्षय यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रयागराज के तीन बड़े कोचिंग संस्थानों को सील किए जाने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी. सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की जा रही है.