Opinion: कल है सीएम योगी का 54वां जन्मदिन, जानें पिछले 9 साल में बेमिसाल विकास कर उन्होंने कैसे बदली यूपी की तकदीर!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विशेष ओपिनियन. जानिए कैसे पिछले 9 वर्षों में जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे, जीरो टॉलरेंस कानून-व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन के जरिए सीएम योगी ने यूपी को 'ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी' की राह पर अग्रसर किया है.
ADVERTISEMENT

Opinion: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम आज केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे प्रशासक के रूप में लिया जाता है जिन्होंने देश के सबसे बड़े राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने का प्रयास किया है. पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने जिस तरह विकास, बुनियादी ढांचे, निवेश, कानून-व्यवस्था, धार्मिक पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बदलाव देखा है, उसने प्रदेश को राष्ट्रीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के केंद्र में ला खड़ा किया है. कल यानी 5 जून को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, जन जन के नेता, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है. ये अवसर इसलिए खास है क्योंकि देश और दुनिया में आज जिस उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा हो रही है, उसका श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने ‘जो कहा, वो करके दिखाया’.
