आधा पैसा पहले, बाकी एग्जाम के बाद…बरेली में दूसरे कैंडिडेट की जगह टीजीटी परीक्षा देता पकड़ा गया प्रमोद कुमार
ADVERTISEMENT
Bareilly TGT Exam: बरेली में टीजीटी परीक्षा के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया, जो ₹1.5 लाख लेकर दूसरे कैंडिडेट की जगह पेपर देने पहुंचा था. बायोमेट्रिक जांच में पहचान उजागर होने के बाद आरोपी प्रमोद कुमार को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Bareilly TGT Exam: उत्तर प्रदेश के बरेली में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां एक युवक दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन बायोमेट्रिक जांच के दौरान उसकी चालाकी पकड़ में आ गई. आरोपी की पहचान आजमगढ़ निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर ₹1.5 लाख लेकर फर्रुखाबाद के अभ्यर्थी विमल सिंह की जगह परीक्षा देने पहुंचा था. परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में गड़बड़ी सामने आने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
