दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, चुनावी आंकड़ों को लेकर दे दिए बड़े बयान
ADVERTISEMENT
UP News: यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने 2022 चुनाव परिणाम से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक कई बड़े दावे किए और यूपी में बीजेपी की बढ़ती ताकत का दावा किया.
UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. बलिया से बीजेपी मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए 2022 विधानसभा चुनाव से लेकर आगामी 2027 चुनाव तक कई बड़े दावे किए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सपा की स्थिति, भाजपा की उपलब्धियों और राज्य की राजनीतिक दिशा पर खुलकर अपनी राय रखी.
