UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का राज 12 घंटे में खुला, पुलिस ने जो बताया वो चौंकाने वाला है

ADVERTISEMENT

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी सनी गुप्ता और अभिषेक वैश्य ने आर्थिक तंगी और संपत्ति विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया.

social share
google news

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि इस जघन्य वारदात को सनी गुप्ता और अभिषेक वैश्य ने अंजाम दिया था. पूछताछ के दौरान सनी गुप्ता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात के पीछे आर्थिक तंगी और संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद मुख्य कारण था.