UPTak Baithak Logo

Amethi Farmer Registry Drive: फार्मर रजिस्ट्री में ढिलाई पड़ी भारी, 20 पंचायत सहायकों को नोटिस, सेवा समाप्ति तक की चेतावनी

Amethi News: अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक में 'फार्मर रजिस्ट्री' अभियान में लापरवाही बरतने वाले 20 पंचायत सहायकों पर प्रशासन सख्त हो गया है. इन सहायकों ने कार्य में सुस्ती दिखाई और समीक्षा बैठक से भी अनुपस्थित रहे. एडीओ पंचायत ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि काम न सुधरा तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

Amethi farmer registry campaign
Amethi farmer registry campaign
social share
google news

Amethi News: शासन की महत्वाकांक्षी फार्मर रजिस्ट्री योजना में अपेक्षित प्रगति न होने और समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर विकास खंड संग्रामपुर में तैनात 20 पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. एडीओ पंचायत संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने सभी संबंधित पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.