असद के एनकाउंटर के बाद एक और बड़ी कायमाबी... सूर्या चौहान हत्याकांड में 25000 के इनामी सारिक मेवाती को लेकर आई ये खबर
गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्यप्रताप चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 25 हजार के इनामी आरोपी सारिक मेवाती को इंदिरापुरम के पास से गिरफ्तार किया गया है. जानिए मामले से जुड़े सभी अपडेट्स.
ADVERTISEMENT

Surya Chauhan Murder Case
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सूर्यप्रताप चौहान हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सारिक मेवाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को इंदिरापुरम अंडरपास के पास नहर पटरी से दबोचा. यह सनसनीखेज मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार का है. यहां के रहने वाले 17 साल के सूर्या प्रताप चौहान पर बीती 28 मई (बकरीद के दिन) चाकूबाजी की गई थी. इस जानलेवा हमले में सूर्यप्रताप की जान चली गई थी. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की थी.
