UPTak Baithak Logo

राजमिस्त्री असर मोहम्मद ने पढ़ ली हनुमान मंदिर के अंदर नमाज... मकान मालिक राजकुमार की उस एक बात ने कैसे बढ़ा दिया बुलंदशहर के ओलिना गांव का पारा?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के ओलिना गांव में हनुमान मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मकान मालिक राजकुमार और राजमिस्त्री असर मोहम्मद समेत 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

ADVERTISEMENT

Bulandshahr Hanuman Temple Namaz Video
Bulandshahr Hanuman Temple Namaz Video
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले स्थित औरंगाबाद के ओलिना गांव में हनुमान मंदिर परिसर के अंदर कथित तौर पर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. जबकि दो आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग करने की धारा में चालान कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.