UPTak Baithak Logo

कानपुर की वायरल गर्ल आस्था ने शेयर किया बुजुर्ग का वीडियो और लगा दिया ये बड़ा आरोप...क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Kanpur News: कानपुर की वायरल गर्ल आस्था सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ई-रिक्शा में बैड टच की घटना का दावा किया है. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जबकि कानपुर पुलिस ने कहा है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

social share
google news

Kanpur News: कानपुर की चर्चित बैंककर्मी और सोशल मीडिया पर वायरल गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली आस्था सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पहले “ठाकुर हूं मैं” वाले वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आईं आस्था अब अपने नए दावे की वजह से बहस के केंद्र में आ गई हैं. आस्था ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार दो वीडियो साझा किए हैं, जिनमें उन्होंने ई-रिक्शा में सफर के दौरान अपने साथ कथित बैड टच की घटना होने का आरोप लगाया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, वहीं कानपुर पुलिस ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है.