UPTak Baithak Logo

Bareilly Crime News: दुकान से सामान लेने निकली युवती लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Bareilly news: घर से दुकान पर सामान लेने निकली 20 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Bareilly Missing Girl Case
Bareilly Missing Girl Case
social share
google news

Bareilly news: बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. युवती के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है.